[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

भारत में इस दिन आसमान पर दिखेगा ‘पिंक मून’ का अद्भुत नजारा,नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली,12अप्रैल 2025। इस सप्ताह के अंत में आसमान में एक अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। यह खगोलीय घटना रविवार 13 अप्रैल की सुबह लगभग 5:00 बजे देखी जा सकेगी। देशभर के लोग इसे अपने घरों, छतों और बालकनियों से आसानी से निहार सकते हैं।

इस बार के पिंक मून को ‘माइक्रोमून’ भी कहा जा रहा है, क्योंकि यह चंद्रमा की पृथ्वी से सबसे दूर स्थित पर होगा। इस वजह से यह चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा और कम चमकीला दिखाई देगा।

भारत में कब और कैसे देखें ‘पिंक मून’

1- तारीख: रविवार, 13 अप्रैल 2025

2- समय: सुबह 5:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

स्थान:

पूरा भारत

कैसे देखें:

अपने घर की छत, बालकनी या खुले मैदान से नजारा देखें। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं।

पिंक मून की खास बातें

1- चंद्रमा गुलाबी नहीं होगा। यह एक प्रतीकात्मक नाम है।

2- यह पूर्णिमा और माइक्रोमून दोनों है।

3- किसी दूरबीन की जरूरत नहीं, आम आंखों से दिखेगा।

[metaslider id="133"]