सड़क किनारे घूमते दिखे तेंदुए, दो अलग अलग गांव से आई तस्वीर, इलाके में दहशत…..

कांकेर,25 अक्टूबर। शहर से सटे इलाको में अब भालू के बाद तेंदुए की दहशत भी देखी जा रही है। बीती रात शहर से नजदीक दो गांव में तेंदुए सड़क किनारे घूमते दिखे है, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत देखी जा रही है।
जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर नरहरपुर मार्ग में डुमाली गांव के पास 3 तेंदुए रात करीब 9 बजे सड़क किनारे घूमते दिखे, तो वही सिदेसर गांव के नजदीक भी एक तेंदुआ नजर आया है। गांव के नजदीक तेंदुआ के नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है, क्षेत्र के लोग पहले ही भालूओं से परेशान है जो कि गांव के भीतर तक रोजाना घुस रहे है, अब तेंदुए भी गांव के बेहद नजदीक तक पहुच रहे है, जो कि चिंता का विषय है।