बेटे के जन्म के 60 दिन बाद वर्कआउट करने में जुटीं सोनम कपूर, बताई वर्किंग मां की मुश्किलें

सोनम कपूर ने दो महीने पहले बेटे वायु को जन्म दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। सोनम ने बेटे की तस्वीर शेयर तो की लेकिन अभी चेहरा रिवील नहीं किया है। सोनम वर्कफ्रंट पर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। अब ऐसा लग रहा है वह वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने एक बार फिर से वर्कआउट करना शुरू कर दिया है। वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने बताया कि एक वर्किंग मां की क्या-क्या मुश्किलें होती हैं।

अब जल्दी थक जाती हैं सोनम


सोनम अपनी ट्रेनर के साथ वर्कआउट करती दिखी रही हैं। वह अपनी फिटनेस पर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। सोनम वर्किंग मॉम की जिंदगी की मुश्किलें बताती हैं। वह डर महसूस कर रही हैं। साथ ही उत्साहित भी हैं। उन्होंने बताया कि अब वह जल्दी थक जाती हैं। वर्कआउट करने के दौकान वह ठहाके लगाते हुए भी दिखती हैं।

परिवार के लोगों ने किया कमेंट


सोनम ने कैप्शन में लिखा, चलो शुरुआत करते हैं, #keepitrealwithSonam. उनके पोस्ट पर अनिल कपूर ने ताली बजाने वाला इमोजी बनाया। उनकी बहन रिया कपूर ने कमेंट किया, हां तुम कर लोगी। आनंद आहूजा कहते हैं, सो क्यूट, पूरे वीडियो के दौरान मुस्कुराती रही। 

शादी के बाद लंदन शिफ्ट हुईं एक्ट्रेस


बता दें कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेबी बॉय को जन्म दिया। उन्होंने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। शादी के बाद सोनम पति आनंद आहूजा के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। बच्चे के जन्म से पहले वह मुंबई लौटी थीं। सोनम ने बताया था कि पहले उन्होंने साल 2020 में बच्चे की प्लानिंग की थी लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने देरी की।