ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट कि फैंस हो गए परेशान, कहा- आप ठीक तो हैं न

ऋतिक रोशन की कुछ दिनों पहले फिल्म विक्रम वेधा रिलीज हुई। फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान लीड रोल में थे। इस फिल्म को लेकर ऋतिक को काफी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसी बीच अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऐसा कुछ लिखा है कि फैंस एक्टर को लेकर परेशान हो गए हैं। एक्टर ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है जब आपका दिमाग नेगेटिव चीजों पर फोकस करे। इसके साथ ही लिखा है कि कैसे इसे चेंज करें। इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद फिल्म को मिले खराब रिस्पॉन्स से एक्टर के दिमाग में भी नेगेटिव चीजें आई होंगी। 

वहीं फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर के इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें शांत रहकर पॉजिटिव सोचने की सलाह दे रहे हैं। तो कोई कह रहा है कि आप जल्द बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे।

अब फाइटर में करेंगे धमाल

खैर ऋतिक अब आगे अपने प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं। वह अब फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। बता दें कि काफी समय से फैंस दोनों को साथ में काम करने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई पोस्ट किए गए जिसके बाद दीपिका और ऋतिक ने अनाउंस किया कि वे फिल्म फाइटर में साथ में नजर आएंगे। ये एक एक्शन फिल्म होगी।

पर्सनल लाइफ चल ही मस्त

ऋतिक की पर्सनल लाइफ काफी अच्छी चल रही है। वह सबा आजाद के साथ अपना रिलेशनशिप पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन पर गए। इससे पहले भी दोनों ट्रिप पर गए हैं, लेकिन एक्टर ने हाल ही में पहली बार सबा के साथ फोटो शेयर की। ऋतिक ने दरअसल सेल्फी शेयर की थी जिसमें उनके पीछे बेंच पर बैठी थीं सबा आजाद। फोटो शेयर कर ऋतिक ने लिखा था, गर्ल ऑन बेंच। समर 2022 लंदन।

रिलेशनशिप पीरियड कर रहे एंजॉय

बता दें कि ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की शुरुआत इसी साल फरवरी से हुई जब दोनों को साथ में एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इसके बाद कई बार दोनों साथ दिखे। वहीं फिर एक्टर के फैमिली इवेंट्स में भी सबा नजर आती थीं। हाल ही में अली और ऋचा की शादी में भी दोनों बतौर कपल आए और दोनों की फोटोज खूब वायरल हुईं।सबा के बारे में बता दें कि वह एक्टर और सिंगर हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं जैसे शानदार, कारवां। अब वह फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में नजर आएंगी।