BREAKING NEWS : विधायक मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

रायपुर,16अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से प्रदेश भर में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

यह भी पढ़े:-राज्यपाल उइके ने विस उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर जताया दुःख

प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।