भारत ने बांग्लादेश के साथ मित्रता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी : मुर्मू

नई दिल्ली,15अक्टूबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारत ने बांग्लादेश के साथ मित्रता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और इसे पूरी क्षमता के साथ साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय के दिल में बांग्लादेश विशेष स्थान रखता है और दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्‍कृतिक संबंध हैं।

राष्ट्रपति भवन में कल बांग्लादेश के युवा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में श्रीमती मुर्मू ने कहा कि भारत को मुक्ति संग्राम में एक मित्र और भागीदार होने पर गर्व है। 2012 में विदेश मंत्रालय और युवा मामले मंत्रालय की संयुक्त पहल पर बांग्लादेश युवा प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम शुरू किया गया था।