BREAKING NEWS : IAS रानू साहू की उपस्थिति में ईडी ने खोला कलेक्टर बंगला…

रायगढ़,14 अक्टूबर । रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम कलेक्टर बंगला पहुंच चुकी है। उनके साथ कलेक्टर रानू साहू भी मौजूद है। उन्ही की मौजूदगी में सील बंगले को खोला गया।

ज्ञातव्य है कि 11 अक्टूबर को ईडी की टीम ने रायगढ़ कलेक्टर बंगले में भी दबिश दी थी। कलेक्टर बंगले में नहीं थी। सो, बंगले को सील कर दिया गया था। वहीं कलेक्टर रानू साहू गुरुवार को रायपुर लौटीं थीं, और उन्होंने ईडी के जांच अधिकारी को पत्र लिखकर ड्यूटी ज्वाईन करने की सूचना दी थी। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया था। इसके बाद गुरुवार को रानू साहू से पूछताछ भी हुई। शुक्रवार दोपहर में ईडी की टीम और रानू साहू रायगढ़ के लिए रवाना हुए। करीब सवा पांच बजे ईडी की टीम कलेक्टर बंगला पहुंची। सूत्रों का कहना है बंगले का सील खोलने के बाद ईडी ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, रायगढ़ कलेक्ट्रेट की माईनिंग शाखा में ईडी की टीम कल सुबह से जमी हुई है। पूरी रात वहां दस्तावेजों की जांच की गई। इस समाचार को लिखे जाने तक भी कलेक्ट्रेट में ईडी की जांच चल रही है।