मूक बधिर स्टूडेंट्स के प्रतिभा से प्रसन्न हुई कलेक्टर, दी शाबासी

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज कांकेर विकासखण्ड में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कक्षा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाकर उनके शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को अंग्रेजी वर्णमाला व हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा, वहीं हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी के विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए अच्छा पढ़ाई करने के लिए समझाईष दी।

मूक बधिर विद्यार्थियों के प्रतिभा से प्रसन्न हुए कलेक्टर

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट का निरीक्षण किया तथा कक्षा चौथीं एवं पांचवीं के विद्यार्थियों कोे ब्रेल लिपि में अध्ययन करते मूक बधिर बच्चों को देखकर उनसे सांकेतिक भाषा में बातचीत किया। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर मूक बधिर बच्चों ने बोर्ड में लिखे हुए फलों के नाम सांकेतिक भाषा में बताये। कलेक्टर ने कक्षा चौंथी के दृष्टि बाधित विद्यार्थी यतिन्द्र कुमार निषाद एवं मूक बधिर भौम्य रामटेके तथा कक्षा पांचवी के विद्यार्थी मनीष कुमार से सांकेतिक भाषा में प्रश्न भी पूछे, जिनका उन्होंने सही जवाब दिया, इस पर वे बहुत प्रसन्न हुए। उल्लेखनीय है कि दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट में कक्षा पहली से आठवीं तक 43 निःशक्त बच्चों को ब्रेल लिपि में शिक्षा प्रदान किया जा रहा है तथा उन्हें शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

स्कूल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल के साथ कांकेर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला गुडरापारा दसपुर एवं हाई स्कूल दसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय गुडरापारा में उन्होंने कक्षा दूसरी एवं तीसरी के बच्चों को पढ़ाया तथा उनसे अंग्रेजी वर्णमाला एवं हिन्दी की कविता पढ़कर सुनाने को कहा। विद्यालय में अव्यवस्था पर उनके द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गई एवं बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देष दिये गये।

कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने हाई स्कूल दसपुर एवं स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटौद का भी निरीक्षण किया। हाईस्कूल दसपुर में उन्होंने कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों तथा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटौद में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईष दी। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए, कड़ी मेहनत से ही भविष्य संवरता है। विद्यार्थी को हमेषा बड़ा सपना देखना चाहिए। दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले का जो भी विद्यार्थी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के राज्य मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेगा, उन्हें अपने खर्चे से हवाई जहाज से दिल्ली की यात्रा कराई जायेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद करने के लिए भी समझाईष दिया। कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ उचित मूल्य दुकान दसपुर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कोदाभाट, दसपुर एवं पुसवाड़ा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्था सुधारने के निर्देष दिये गये।