महिला से दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर। गुवाहाटी महानगर पुलिस की टीम ने एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वशिष्ठ पीएस की एक टीम ने बीती शाम ड्रीमलैंड एम्यूजमेंट पार्क में एक महिला का शारीरिक और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में आज नगरबेरा के बोको और जुल्फिकार (नगरबेर ) जियारुल इस्लाम (बोको) को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में महिला की प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है।