कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स

आधुनिक समय में कब्ज आम समस्या बन गई है। इसके कई कारण हैं। इनमें प्रमुख गलत खानपान और खराब दिनचर्या है। इसके अलावा, कैफीन और शराब के अत्यधिक सेवन से कब्ज की समस्या होती है। जानकरों की मानें तो लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहने पर पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। इसके लिए कब्ज होने पर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। साथ ही उचित खानपान और सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा, कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट ये ड्रिंक्स जरूर पिएं।

आइए जानते हैं-

अदरक पानी का सेवन करें

अदरक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में आराम मिलता है। इसके अलावा, अदरक पानी के सेवन से कब्ज में भी आराम मिलता है। इसके लिए कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में अदरक पानी का सेवन करें। इसके अलावा, अदरक पानी में अरंडी तेल मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

सेब के सिरके का सेवन करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना सुबह में खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करने से कब्ज में आराम मिलता है। इसके लिए कब्ज में आराम पाने के लिए रोजाना सुबह में सेब के सिरके का सेवन करें। इससे न केवल कब्ज, बल्कि मोटापा और मधुमेह में भी आराम मिलता है।

दूध और घी का सेवन करें

रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच घी मिक्सकर पिएं। कब्ज के लिए दूध और घी रामबाण दवा है। इस उपाय को अपनाने से कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है।

अंजीर वाला पानी पिएं

कब्ज की समस्या को दूर करने में अंजीर वाला पानी पिएं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में अंजीर भिगोकर रख दें। अगली सुबह को अंजीर वाला पानी पिएं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है।