IND vs SA 3rd ODI LIVE Updates: भारतीय टीम के साथ मैदान पर उतरे साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और जानेमन मलान

IND vs SA 3rd ODI LIVE Updates: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हुआ। शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी चुनी है। भारत बिना बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगा। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तान डेविड मिलर कर रहे हैं। ओवर में कोई कटौती नहीं हुई है। मैच पूरे 50-50 ओवर का खेला जाएगा।

Live Cricket Score India vs South Africa:

RSA 2/0 (1)

2:04 PM वॉशिंगटन सुंदर की शानदार शुरुआत, पहले ओवर से खर्च किए मात्र दो रन। दूसरे छोर से गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज संभालेंगे।

2:00 PM भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और जानेमन मलान मैदान पर उतर चुके हैं। गेंदबाजी की शुरुआत वॉशिंगटन सुंदर।

1:45 PM साउथ अफ्रीका की टीम में तीन बदलाव हुए हैं। मार्को येंसन, एंडिले फेहलुकवेओ और लुंगी एनगिडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। तेंबा बावुमा, केशव महाराज और तबरेज शम्सी की तबीयत ठीक नहीं है।

1:43 PM भारत बनाम साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (C), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (WK), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), जेनमैन मालन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (सी), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे

1:41 PM शिखर धवन ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी। भारत बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगा। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तान आज के मुकाबले में डेविड मिलर कर रहे हैं। बावुमा और केशव महाराज मैच के लिए फिट नहीं हैं।

1:32 PM भारतीय समयानुसार टॉस 1 बजकर 40 मिनट पर होगा, वहीं पहली गेंद 2 बजे फेंकी जाएगी।

1:10 PM तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

12:51 PM खबर आ रही है कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरे वनडे का टॉस मैदान गीला होने की वजह से देरी से होगा। 1 बजकर 30 मिनट पर अगला इंस्पेक्शन होगा।

12:40 PM टॉस से पहले आज के मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो बदलाव की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है। अगर आज धवन बदलाव नहीं करते तो रजत पाटीदार, मुकेश कुमार और राहुल त्रिपाठी को डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा।

12:22 PM तय समय के अनुसार टॉस 1 बजे होना है, मगर ऐसी खबरें आ रही हैं कि मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है।

11:52 AM दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाना है। मगर बारिश के चलते मैच होने की संभावनाएं काफी कम है।

11:46 AM रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी की। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा था, वहीं ईशान किशन ने 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।

11:42 AM सीरीज का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने लखनऊ में जीता था। उस मैच में टीम इंडिया को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

11:40 AM नमस्कार! भारत बनाम साउत अफ्रीका के तीसरे वनडे मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।