भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन

कर्नाटक। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 33वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पहले, 32वें दिन तुमकुर के तिप्तूर से पदयात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान राहुल ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी।

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, देश के ‘राजाÓ का हुक्म है – बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और असमानता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को कुचल दिया जाए। उसके इस अरमान और फऱमान के आगे सीना ताने बेखौफ युवा खड़े हैं, जिनकी गरज अब भी देश की हर एक सड़क पर गूंज रही है। ये दबाए न दबेंगे। राहुल के साथ यात्रा में पैदल चलीं थी सोनिया गांधी : बता दें, गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान वह अपने बेटे राहुल गांधी के साथ पैदल भी चलीं थी। राहुल की सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे अपने मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे हैं। 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंची पदयात्रा: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सिंतबर को हुई थी। ये पदयात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पदयात्रा 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।