BREAKING NEWS : नदी में नहाने गया युवक बहा, खोजबीन जारी

बलौदाबाजार, 10अक्टूबर। जिले के ग्राम चक्रवाय स्थित शिवनाथ नदी में बने एनीकट में रविवार को नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरो की मदद से युवक की खोजबीन की, लेकिन अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार छबीलाल ओगरे 18 वर्ष निवासी चकरवाय सुबह 9 बजे नहाने के लिए एनीकट गया था। नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी में बहता देख लड़के के दोस्त टिकेश्वर ओगरे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बहने लगा। जिसे ग्रामीणों ने देखा तो टिकेश्वर को बचा लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छबीलाल की तलाश कर रही है।