इन 10 साउथ इंडियन सेलेब्स ने बॉलीवुड फिल्मों को किया रिजेक्ट, अल्लू अर्जुन को ऑफर हुआ था ‘बजरंगी भाईजान’ का किरदार

बीते कुछ वक्त में साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जन ने भी मोटी कमाई की है और कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बाहुबली, पुष्पा, केजीएफ, आरआरआर, विक्रम आदि कई फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। एक ओर जहां साउथ इंडियन सिनेमा ग्लोबल हो रहा है तो दूसरी ओर सेलेब्स का भी सिक्का चल रहा है। बॉलीवुड में भी अब साउथ इंडियन सेलेब्स नजर आ रहे हैं, वहीं कई को दर्शक देखने के लिए भी बेताब हैं। इस लिस्ट में आपको उन 10 साउथ इंडियन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्मों को इनकार किया।

विजय देवरकोंडा: विजय देवरकोंडा ने आखिरकार फिल्म लाइगर के साथ डेब्यू कर लिया,हालांकि फिल्म को न तो क्रिटिक्स ने पसंद किया और न ही फिल्म दर्शकों को पसंद आई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही विजय साइलेंट जोन भी चले गए हैं। हालांकि इससे पहले भी विजय को कई बॉलीवुड फिल्में ऑफर हुई थीं, जिन्हें वो मना करते रहे। बता दें कि करण जौहर ने विजय को उनकी फिल्म डियर कॉमरेड का हिंदी वर्जन भी ऑफर किया था।

नयनतारा: बेहद खूबसूरत और टैलेंटिड नयनतारा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है और फैन्स उनको बॉलीवुड फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि नयनतारा को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी है। वहीं एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में  गाना ‘वन टू थ्री फोर’ भी ऑफर हुआ था, लेकिन बात नहीं बनी और फिर बाद में शाहरुख के साथ प्रियमणि नजर आई थीं।

दुलकर सलमान: दुलकर सलमान ने बीते कुछ वक्त में कई दमदार परफॉर्मेंस दी हैं और सभी का दिल जीता है।बता दें कि चुप के पहले भी दुलकर सलमान को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए थे, जिस में फिल्म मनमर्जियां भी शामिल है। मनमर्जियां में दुलकर सलमान को अभिषेक बच्चन का निभाया किरदार रॉबिन ऑफर हुआ था।

रश्मिका मंदाना: रश्मिका मंदाना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय से डेब्यू कर लिया है, हालांकि उनके डेब्यू का फैन्स को लंबे वक्त से इंतजार था। इससे पहले भी रश्मिका मंदाना को कई रोल्स ऑफर हुए थे, जिन में से एक शाहिद कपूर के साथ जर्सी भी थी। हालांकि रश्मिका मंदाना के मना करने के बाद ये किरदार मृणाल ठाकुर ने खूबसूरती से निभाया था।

फहाद फासिल: फहाद फासिल साउथ इंडियन सिनेमा के एक दमदार एक्टर हैं और फिल्म पुष्पा के बाद उन्हें हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी पहचान मिली है। बता दें कि फहाद फासिल को विशाल भारद्वाज की एक फिल्म ऑफर हुई थी और एक्टर ने हां भी कहा था, लेकिन किसी वजह से फिल्म ही शुरू नहीं हो पाई। हालांकि इस केस में हां या ना की बात नहीं है, लेकिन फहाद फासिल को हिंदी फिल्म में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

अनुष्का शेट्टी:हिंदी पट्टी के दर्शक अनुष्का शेट्टी को फिल्म बाहुबली के बाद से बेहतर जानते हैं। अनुष्का शेट्टी को साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस भी कहा जाता है। अनुष्का शेट्टी भी कई हिंदी प्रोजेक्ट्स को मना कर चुकी हैं, जिस में  इत्तेफाक और रोहित शेट्टी की फिल्म सिघंम भी शामिल है। सिंघम में बाद में काजल अग्रवाल नजर आई थीं।