Couples साल के इस महीने में सबसे ज्यादा करते हैं ‘Sex’, जानें वजह…

Month Of Sex :  सेक्स को लेकर कपल्स के बीच जब कभी बात होती है तो पहला सवाल मन में यही आता है कि आखिर वो कौन सा महीना हो सकता है, जिसमें युवा जोड़े सबसे ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि एक ब्रिटिश अध्ययन के अनुसार गर्मियों के सीजन में जोड़े सबसे ज्यादा सेक्स करना पसंद करते हैं।

एक शोध के मुताबिक 2,000 ब्रिटिश लोगों पर किए गए अध्ययन में लोगों से यह सवाल पूछा गया कि उन्होंने सबसे ज्यादा सेक्स साल के किस महीने में किया। ज्यादातर लोगों ने अपने जवाब में जून, जुलाई और अगस्त का नाम लिया। जिससे यह साफ पता चलता है कि लोग सर्दियों से ज्यादा गर्मियों के मौसम में सेक्स करना पसंद करते हैं।

READ MORE : CG BREAKING : अज्ञात लोगों ने पूर्व उपसरपंच को मारी गोली

महिलाओं को क्या है पसंद?

ऐप द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन में 1.27 मिलियन उपयोगकर्ताओं का विश्लेषण शामिल किया गया । जिसमें खुलासा हुआ कि महिलाएं गर्मियों में अधिक सेक्स करना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि कुल सत्रों में करीब 40 प्रतिशत बार उन्होंने गर्मियों में सेक्स किया। जबकि 38.8 प्रतिशत बार पतझड़ के महीने में, 36.8 प्रतिशत सर्दियों और 35.8 प्रतिशत बार बसंत के महीने में सेक्स किया।

वहीं इस अध्ययन में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने यह भी खुलासा किया कि सर्दियों की तुलना में उन्हें गर्मियों में ज्यादा ऑर्गेज्म फील होता है। सर्दियों के मौसम में बात जब लोगों की पसंद की होती है तो फरवरी का महीना आखिरी स्थान पर था।