नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल RP Nagar फेस 1, महाराणा प्रताप नगर सहित अन्य स्थानों में विजयादशमी उत्सव में होंगे शामिल

कोरबा,05 अक्टूबर (वेदांत समाचार)। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य, निगम के नेता विपक्ष हितानंद अग्रवाल महाराणा प्रताप नगर एवम राजेंद्र प्रसाद नगर विजयादशमी उत्सव में आज शामिल होंगे |

सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवम दशहरा उत्सव समिति महाराणा प्रताप नगर में विशिष्ट अतिथि, सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवम दशहरा उत्सव समिति राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 1 में विशिष्ट अतिथि, वार्ड क्रमांक 42 रूमगरा बस्ती में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, वही दशहरा के एक दिन बाद वार्ड क्रमांक 31 दादर खुर्द में विजयादशमी उत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे | नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने समस्त अंचलवासियो को बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं दी है |