गांंधी जयंती पर पढ़ें, जीवन को नई दिशा देने वाले बापू के मोटिवेशनल कोट्स

महात्मा गांधी का व्यक्तित्व इतना महान था कि भारत ही नहीं, बल्कि बापू के विचारों से विदेशी भी काफी प्रभावित थे। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बापू ने जीवन जीने की कला सिखाई। शायद ही हमारे देश में ऐसा व्यक्ति होगा जिसने महात्मा गांधी का नाम नहीं सुना होगा। बचपन से हम महात्मा गांधी के कई प्रेरक विचार, किस्से और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान के बारे में पढ़ते आ रहे हैं। बापू के प्रेरणादायक विचार न सिर्फ जीवन जीने का एक नया नजरिया देते हैं बल्कि आपके मन को शांत भी रखते हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती सेलिब्रेट की जाती है। बापू हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके महान विचार हमेशा हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। गांधी जयंती के मौके पर पढ़ें उनके कोट्स- 

-हमें कभी पता नहीं होता कि हमारे किए हुए काम का क्या नतीजा होगा, लेकिन इसके कारण आप काम करना बंद नहीं कर सकते हैं। हमेशा कार्य करते रहें। 


-जहां आपको गलती करनी की स्वतंत्रता न मिले, वहां उस स्वतंत्रता का कोई मोल नहीं है। 


-दुनिया की सबसे बड़ी हानि किसी के स्वाभिमान की हानि है। इससे बड़ी हानि की कल्पना मैं नहीं कर सकता। 


-दुनिया में जो भी बदलाव आप देखना चाहते हैं। उसकी शुरुआत खुद से करें। 


-किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।


-मनुष्य अपने विचारों की उपज मात्र है। वह जो सोचता है वह बन जाता है।

-आप अगर आंख के बदले आंख फोड़ने के पागलपन पूरे विश्व को अंधा बना सकता है।


-आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता एक सागर है; अगर समुद्र की कुछ बूंदे गंदी हो जाएं, तो सागर गंदा नहीं होता।

-मनुष्य के रूप में हमारी सबसे बड़ी क्षमता दुनिया को बदलने की नहीं, बल्कि खुद को बदलने की है।