देश की पहली महिला आयोग अध्यक्ष जयंती पटनायक का 90 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व सांसद और ओडिशा के पूर्व सीएम स्वर्गीय जानकी बल्लभ पटनायक की पत्नी जयंती पटनायक का बुधवार रात निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। पटनायक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पटनायक राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्ष थीं। वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं।