Web Show में सोनाक्षी सिन्हा ने कॉमेडियन को जड़ा थप्पड़!, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी नई बॉलीवुड फिल्म डबल एक्सएल में नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में सोनाक्षी  एक जाने माने कॉमेडियन को तमाचा जड़ती नजर आ रही हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या हुआ जो सोनाक्षी ने ऑन गोइंग शो में कॉमेडियन थप्पड़ रसीद कर दिया। दरअसल, ये वीडियो क्लिप Amazon के मिनी टीवी शो ‘केस तो बनता’ का है। इस शो में सोनाक्षी कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा का हिस्सा बनीं। जानें आगे फिर क्या हुआ…

दबंग के डायलॉग ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता…’ पर सोनाक्षी का रिएक्शन
वेब शो ‘केस तो बनता है’ का नया टीजर जारी हुआ है। इस टीजर में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर रितेश देशमुख और वरुण शर्मा इस कोर्टरूम ड्रामा शो में नजर आ रहे हैं। टीजर में सोनाक्षी पर कॉमेडियन कई जुमले कसते नजर आ रहे हैं। टीजर में जैसे ही कॉमेडियन पारीतोश त्रिपाठी उनकी डेब्यू फिल्म दबंग का डायलॉग बोलते हैं एक्ट्रेस इसके जवाब में कहती हैं, नहीं लगता डर…तो लो फिर ये कहकर जोरदार तमाचा कॉमेडियन के मुंह पर जड़ देती हैं। घबराइए नहीं, ऐसा सोनाक्षी नाराजगी में नहीं बल्कि 
शो के माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए करती हैं। 
 

पर्पल पैंटसूट में सोनाक्षी का ग्लैम लुक 
केस तो बनता के अपकमिंग एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा का ग्लैम लुक देखने को मिलेगा। इस शो में सोनाक्षी पपर्ल पैंट सूट ड्रेस में ग्लैमरस नजर आईं। बता दें ये शो Amazon Mini Tv  पर 30 सितंबर, 2022 को स्ट्रीम होगा। इस वेब शो में कोर्टरूम में जमकर कॉमेडी देखने को मिलेगी। सोनाक्षी ने इस शो के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद खुशी है। पहली बार किसी ऑफिशियल कोर्टरूम ड्रामा शो का मैं हिस्सा बनी हूं और मैंने अपने पर लगने वाले सभी इल्जामों को एंजॉय करूंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये शो व्यअर्स को भी पसंद आएगा। 

एपिसोड में इस अवतार में नजर आएंगे सेलेब्स 
इस कॉमेडी शो में सोनाक्षी मुजरिम के तौर पर और एक्टर रितेश देशमुख बचाव पक्ष के वकील के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर वरुण शर्मा एक सरकारी वकील के अवतार में दिखेंगे। सोशल मीडिया सेंसेशन कुशा कपिला एक जज के रूप में नजर आएंगी। इस शो में कॉमेडियन ग्रुप में परितोष त्रिपाठी, गोपाल दत्त, संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा भी अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे।