कोरबा जिले को राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में 2स्वर्ण, 2 रजत 8 कांस्य पदक प्राप्त हुआ

संतोष गुप्ता/ कोरबा 27 सितंबर (वेदांत समाचार) । 11वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ, उत्तरप्रदेश में 22 से 25 सितंबर 2022 तक किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 3 स्वर्ण 4 रजत एवं 11 कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसमे कोरबा जिले से 12 खिलाड़ियों ने विभिन्न भजन वर्ग एवं परफॉर्मेंस इवेंट में प्रतिभाग करते हुए 2 स्वर्ण 2 रजत एवं 8 रजत पदक प्राप्त किया जिसमें नोबेल कुमार साहू एवं डिंपल वैष्णव स्वर्ण पदक आर्यन सिंह चंदेल एवं रिशा नैन ने रजत पदक तथा अर्जुन कुमार चंद्रा, अनुभव देवांगन, आन्या कौशिक, कुमारी रागनी, आदित्य सिंह चंदेल, चैतन्य सिंधु एवं एस्टर नायक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।


छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमलेश देवांगन ने बताया कि वोविनाम मार्शल आर्ट खेल ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया एवं भारतीय स्कूल खेल (एस.जी.एफ.आई.) से मान्यता प्राप्त है जिसमें छत्तीसगढ़ी के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे स्थान पहुंचाया। छत्तीसगढ़ राज्य से कुल पांच अधिकारियों ने राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा पास की एवं प्रतियोगिता में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसमें कोरबा जिले से नोबेल कुमार साहू, डिंपल वैष्णव एवं प्रणव राज सिंह शामिल थे।


खिलाड़ियों के वापस लौटने पर सेंट थॉमस स्कूल के प्राचार्य रेवरेंट सीजू रॉबर्ट, पालक गण, जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग के आर टंडन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, कोरबा जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, अनूप राय, देवेंद्र महतो, शंकर सुमन गोपाल एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।