Dandiya Night : भारत की इन जगहों पर धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है डांडिया नाइट, यहां लें इस उत्सव का मजा

नवरात्रि की नौ रातों को बहुत जोश और धूमधाम से मनाया जाता है। इसकी तैयारी पहले से ही होना शुरू हो जाीत है। इस त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है, इसे मनाने का तरीका सभी का काफी अलग है। इस समय के दौरान लोगों की ऊर्जा पॉजिटिव होती है। गुजरात और यहां तक ​​कि मुंबई में भी सबसे बड़ी गरबा और डांडिया नाइट होती हैं। नौ रातों के लिए, युवा और बूढ़े अपने कपड़े पहने, दो डांडिया की छड़ें और बहुत सारे उत्साह से के साथ घर से बाहर निकलते हैं। यहां हम बता रहे हैं नवरात्रि के दौरान गरबा के लिए कुछ फेमस जगहों के बारे में। 

1) वडोदरा- अगर आप वास्तव में गरबा को उसके पुराने तरीके से एंजॉय करना चाहते हैं तो वडोदरा जाएं। यहां पर नौ रातों में लोक गीतों के लाइव गायकों के साथ गरबा किया जाता है। यहां पर पारंपरिक डांस नाइट्स होती हैं जहां पर बड़े गायक भी लाइव परफॉर्म करते हैं। 


2) मुम्बई- बॉलीवुड टच के साथ गुजराती बीट्स पर एलईडी डांडिया स्टिक के साथ शाम का मजा ले सकते हैं। यहां पर डोम रास गरबा भी होता है, यह आयोजन इनडोर ऑर्गनाइज किया जाता है, जो आधीरात तक चलता है।


3) अहमदाबाद- यहां पर होने वाली लाल रास गरबा नाइट काफी फेमस है। नवरात्रि के पर्व के दौरान यहां पर सभी नए कलाकार हर दिन परफॉर्म करते हैं। 

4) दिल्ली-  दिल्ली की कई जगहों पर गरबा नाइट का आयोजन किया जाता है। हर तरफ इसे अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है, यहां कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर शाम को गरबा शुरू होता है और रात के 10:30 बजे तक खत्म हो जाता है।


5) सूरत- नवरात्रि के हर दिन सूरत के लोगों में एक अलग उमंग होती है। यहां कई बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं जहां पर सूरत के काफी लोग शिरकत करते हैं। इस शहर को डांडिया और गरबा की देन देने वाला शहर कहा जाता है। ऐसे में यहां इस उत्सव का मजा जरूर लेना चाहिए। 

6) इंदौर-इंदौर अपनी चाट के साथ ही गरबा नाइट के लिए काफी फेमस है। यहां पर महीनों पहले ही गरबा और डांडिया की प्रेक्टिस शुरू हो जाती है। वहीं इन नौ रातों के दौरान गरबा नाइट में अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी लोगों को मिलते रहते हैं।