Raju Srivastava पंचतत्व में हुए विलीन, भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। गुरुवार को दिल्ली के निगमबोध शमशान पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भाई और बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स, सुनील पाल, एसान कुरैशी, मधुर भंडारकर, समेत कई सेलेब्स मौजूद रहे।

आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली के दशरथपुर, द्वारिका से उनकी शवयात्रा शुरू हुई थी, ये राजू के भाई का घर है। इसमें बड़ी संख्या में राजू के फैंस भी शामिल हुए।

डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में राजू का निधन हो गया। उनको 10 अगस्त को एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से ही वो दिल्ली एम्स में 42 दिनों से एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी।

अंतिम यात्रा के लिए परिजनों के अलावा, कई रिश्तेदार, नेता और सेलिब्रिटीज भी राजू के घर पहुंचे। कल शाम से द्वारिका के दशरथपुर में उनकी अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी।

डायरेक्टर मधुर भंडारकर राजू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

डायरेक्टर मधुर भंडारकर राजू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

राजू की अंतिम यात्रा में परिजनों और दोस्तों के अलावा बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए हैं।

राजू की अंतिम यात्रा में परिजनों और दोस्तों के अलावा बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए हैं।

जगह-जगह फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि

राजू की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में फैंस भी शामिल हुए। जगह-जगह राजू की पार्थिव देह ले जा रही एंबुलेंस पर फूल भी बरसाए गए। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

राजू की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को सफेद फूलों से सजाया गया है। इसके आगे राजू का फोटो भी लगा हुआ है।

राजू की अंतिम यात्रा के लिए एंबुलेंस को सफेद फूलों से सजाया गया है। इसके आगे राजू का फोटो भी लगा हुआ है।

लोग श्मशान घाट पर राजू श्रीवास्तव अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।

सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर दी राजू को श्रद्धांजलि

उड़ीसा के फेमस सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी राजू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पुरी बीच पर आज राजू श्रीवास्तव के चित्र वाली कलाकृति बनाई। अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है – हंसाते-हंसाते रुला दिया। आप लाखों फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। RIP राजू श्रीवास्तव।

राजू के पार्थिव शरीर को कल द्वारका के पास दशरथपुरी ले जाया गया था। उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव और बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव कल शाम दिल्ली पहुंच गए थे। राजू के फैमिली मेंबर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि कल सुबह उनका बीपी एकदम लो हो गया, जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन फिर उन्होंने रिस्पॉन्ड नहीं किया। परिजनों ने ये भी बताया कि राजू की तबीयत में सुधार हो रहा था और उनका वेंटिलेटर 2-3 दिन में हटाया जाना था। इसके साथ ही उनकी दवा की खुराक भी कम कर दी गई थी।

हॉस्पिटल से राजू के पार्थिव शरीर को कल दोपहर 1 बजे द्वारका के दशरथपुरी वाले घर ले जाया गया।

हॉस्पिटल से राजू के पार्थिव शरीर को कल दोपहर 1 बजे द्वारका के दशरथपुरी वाले घर ले जाया गया।

पत्नी शिखा ने कहा राजू को असली फाइटर

राजू के निधन के बाद उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजू ने बहुत हिम्मत से लड़ाई लड़ी। मुझे उम्मीद थी कि वो ठीक हो जाएंगे, मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ कर रही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। मैं यह कहना चाहूंगी कि वो एक असली फाइटर थे, जो आखिरी समय तक लड़े।