कलेक्टर ने किया देवगुड़ी उन्नयन कार्य का निरीक्षण

नारायणपुर,15 सितम्बर । कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने गुरुवार को नारायणपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले एड़का और आमासरा में देवगुड़ी उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देवगुड़ी में फलदार पौधे, पेयजल, पानी टंकी, स्टैंड, प्लेटफार्म और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि देवगुड़ी उन्नयन का कार्य तत्काल पूर्ण करें। एड़का में गौठान की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में बिक्री हेतु आने वाले गोबर की मात्रा, तैयार की गयी खाद की मात्रा आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घनश्याम जांगड़े के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौठानों में समूहों को जोड़कर आयमूलक गतिविधि संचालित करें और समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनायें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रेशम विभाग द्वारा संचालित रैली सघन विकास कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सहायक संचालक रेशम बागरी का निर्देशित किया कि ग्रामीण महिलाओं को धागाकरण से जोड़कर अधिक अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाये।