क्या MS Dhoni होंगे IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान, जानिए CSK के CEO ने क्या कहा

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि आईपीएल 2023 में MS Dhoni ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। आईपीएल 2022 के बीच में धोनी को कप्तानी फिर से संभालनी पड़ी थी। 

चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आईपीएल 2023 में सीएसके टीम का कप्तान कौन होगा। सीएसके सीईओ ने कहा है कि आईपीएल 2023 में MS Dhoni ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होंगे। आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी ने रविंद्र जडेजा को टीम की कप्तानी हैंडओवर कर दी थी, लेकिन टूर्नामेंट के आधे से ज्यादा मैच होने के बाद धोनी को कप्तानी फिर से संभालनी पड़ी थी।

एमएस धोनी आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए खेले थे, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले उन्होंने कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी थी, लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो मैनेजमेंट ने एक बार फिर से धोनी को कप्तानी हैंडओवर कर दी। ऐसे में माना जा रहा था कि धोनी शायद अगले साल भी कप्तानी कर सकते हैं। इसी बात की पुष्टि सीएसके के सीईओ ने कर दी है और कहा है कि वे आईपीएल 2023 में टीम के कप्तान होंगे। 

बता दें कि आईपीएल के पहले सत्र से ही एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे। दो साल टीम बैन थी तो वे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले। जहां एक सत्र में वे कप्तान थे, लेकिन अगले सत्र में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। हालांकि, जैसे ही सीएसके के बैन की अवधि पूरी हुई तो वे फिर से कप्तान बने और टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के अब तक चार खिताब जीते हैं।