Vedant Samachar

38 डॉक्टर्स की नियुक्ति रद्द, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, जानें क्या है वजह…  

Vedant samachar
1 Min Read

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां समय पर जॉइनिंग नहीं करने पर सरकार ने 38 डॉक्टर्स की नियुक्ति रद्द कर दी है। एक्शन के बाद डॉक्टरों के बीच हड़कंप मच गया है। जिन डॉक्टरों की नियुक्ति रद्द की गई है उनमें  मंदसौर, नीमच, सतना, सिवनी, सिंगरौली,श्योपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स शामिल है।

बता दें कि ये नियुक्तियां प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक के पद पर हुई थीं। नियुक्ति के आदेश नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच जारी हुए थे। इसमें शर्त ये थी कि डॉक्टरों को तय समय पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी डॉक्टर्स ने ज्वॉइन नहीं किया, इसलिए नियुक्ति रद्द कर दी गई।   

Share This Article