जले हुए बर्तन बन जाएंगे नए जैसे बस अपनाने होंगे ये टिप्स

 किचन में काम करते समय थोड़ी सी लापरवाही की वजह से खाना ही नहीं बर्तन तक जल जाता है। जिसके बाद जले हुए खाने के बर्तन से जिद्दी और गंदे दाग से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल काम लगता है। जले हुए बर्तन को साफ करने में काफी मेहनत लगती है। लेकिन इन बर्तनों को कुछ प्रभावी और आसान हैक्स की मदद से बहुत कम समय में बड़ी आसानी से साफ किया जा सकता है। आइए जानते हैं उसके बारे में।

नमक-
जले हुए बर्तनों को साफ करने का सबसे असरदार तरीका नमक है। जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्क्रब पैड पर नमक और बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान्य साबुन एक साथ मिलाकर बर्तन पर रगड़ना है। नमक क्लीनिंग एजेंट के रूप में प्रभावी ढंग से काम करते हुए आपके जले हुए बर्तनों को साफ करने में मदद करेगा। आप चाहे तो जले हुए बर्तन में पानी भरकर उसमें थोड़ा नमक डालकर गर्म कर लें, इसके बाद बर्तन को थोड़ा और नमक लगाकर घिस लें। बर्तन चमकने लगेगा।

बेकिंग सोडा-
किचन में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। ऐसी ही एक समस्या है जले हुए बर्तन। बेकिंग सोडा जले हुए बर्तनों को साफ करके नया जैसा बनाने में मदद करता है। इसके लिए जले हुए बर्तन को बेकिंग सोडा और पानी से बने पेस्ट में लगभग 15 से 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद बर्तन को साफ करने के लिए रोज की तरह किसी भी डिश साबुन और पानी से बर्तन धो लें। 

टोमेटो केचप
जले हुए स्टील के बर्तन को साफ करने के लिए, टोमेटो केचप का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले टोमैटो सॉस लेकर उसकी एक मोटी परत जले हुए बर्तन पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। टोमेटो सॉस में अम्लीय और एसिड वाले गुण मौजूद होने की वजह से ये जले हुए बर्तन से जिद्दी कणों को निकालने में मदद करता है। सुबह अपने बर्तन को वैसे ही साफ करें जैसे आप रोजाना करते हैं। आपके  जले हुए बर्तन एक बार फिर चमकने लगेंगे। 

नींबू का रस-
अगर आप जले हुए नॉन-स्टिक पैन को साफ करना चाहते हैं तो नींबू का रस मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए जले हुए बर्तन पर नींबू का रस लगाकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। नींबू के रस में मौजूद एसिड दाग-धब्बों को आसानी से साफ कर देगा।