जनपद कटघोरा में समान्य सभा सम्पन्न

कटघोरा- जनपद पंचायत कटघोरा के सभाकक्ष मे 10 अगस्त 2022 को कटघोरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर की अध्यक्षता में समान्य सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम नव पदस्थ जनपद सीईओ आर एस मिर्झा के द्वारा परिचयों का आदान प्रदान किया गया। सभाकक्ष में उपस्थित समस्त विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय ने स्कूलों में स्वीकृत, कार्यरत एवं छात्रवृत्ति व शाला गणवेश वितरण की जानकारी दी । महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती ममता तुली द्वारा विकासखंड अंतर्गत ग्रामों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों से संबंधित जानकारी दी गईं।
 पी एच ई विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग व खाद्य अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने खाद्यान्न भंडारण व नवीन राशन कार्ड के संबंध में जानकारी दी। जनपद सदस्यों के द्वारा उनके क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। सीईओ श्री मिर्झा द्वारा पंचायत क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न योजनाओं व निर्माण संबंधी कार्यो की जानकारी देते हुए समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आश्वस्त किया गया। बैठक में मुख्य रुप से जनपद सदस्य राम प्रसाद कोराम, शत्रुघन सिंह राज, श्रीमती प्रभा देवी तंवर, श्रीमती संगीता कंवर, श्रीमती गिरजा देवी बिंझवार, श्रीमती ममता दामोदर राठौर, श्रीमती शैल बाई, श्रीमती गणेशी बाई, श्रीमती संतोषी दीवान, रूप सिंह विंध्यराज, सावित्री कंवर, दुर्गा पाटले, बैसाखू राम यादव सहित कार्यालयीन कर्मचारी जे पी उपाध्याय, हरिश्चन्द्र कश्यप, परदेसी यादव, आर के भारद्वाज उपस्थित थे।