तिरंगा अभियान बैठक में पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा तिरंगा अभियान कर भाजपा देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है

कोरबा जिला अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कटघोरा विधानसभा स्तरीय पांच मंडल की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन एवं भाजपा कोरबा जिला सह प्रभारी की विशेष उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इसके पूर्व विभिन्न मंडलों में बैठक हो चुकी है। विधानसभा वार तिरंगा अभियान को लेकर प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा जिला सह प्रभारी गोपाल साहू ने हर घर तिरंगा पहुंच सके इसके लिए कार्यकर्ताओं प्रभारियों एवं मंडल के अध्यक्ष गणों को निर्देशित किया अपने मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम सफल हो इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा तिरंगा अभियान कोरबा जिला संयोजक लखन देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश हित के लिए अनेकों ऐतिहासिक निर्णय लिए गए साथ ही आज देश आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाएगी। तिरंगा अभियान राष्ट्रीय विचारधारा को जोड़ने का भारतीय जनता पार्टी का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है भारतीय जनता पार्टी देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तिरंगा अभियान को सफल बनाना सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने कटघोरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को रूपरेखा तैयार कर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष देवांगन, जिला मंत्री राजेंद्र राजपूत, जिला मंत्री नरेश टंडन, जिला मंत्री संजय शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ नेता केदार अग्रवाल, गोविंद सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चलेश्वर राठौर जनपद सदस्य रामप्रसाद कोराम वरिष्ठ नेता राजेश यादव सतविंदर पाल सिंह बग्गा हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपक जायसवाल,जिला महामंत्री विजय जगत, रघुराज सिंह उईके कटघोरा मंडल अध्यक्ष धन्नु दुबे, बाकी मोंगरा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत, दीपका मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा भिलाई बाजार अध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल पार्षद अरुणीश तिवारी, ज्योति पांडेय, मंडल महामंत्री दुर्गेश कश्यप डॉ विजय राठौर छोटेलाल पटेल हीरा लाल अहीर हेमंत तिवारी छत्रपाल राठौर दीपक यादव रामेश्वर यादव पंकज धुर्वा, कृष्णा पटेल सुजीत सिंह नरेंद्र अहीर सहित सभी मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे