West India Destinations : वेस्ट इंडिया की इन खूबसूरत जगहों पर लाइफ में एक बार तो जरूर घूमें

आपने अगर वेस्ट इंडिया को अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आप यहां के खूबसूरत नजारों को देखने की प्लानिंग कर सकते हो। आपको यहां पर भारत के हर रंग देखने को मिल जाएंगे। आइए, जानते हैं

पश्चिम, पश्चिम दक्षिण भारत प्राचीन समुद्र तटों, घाटों की हरी-भरी हरियाली के नजारों से भरपूर है। यहां घूमने के लिए कुछ सबसे खूबसूरत जगहें हैं। आपने अगर वेस्ट इंडिया को अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आप यहां के खूबसूरत नजारों को देखने की प्लानिंग कर सकते हो। आपको यहां पर भारत के हर रंग देखने को मिल जाएंगे। आइए, जानते हैं आप इस किन जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हो। 

जैसलमेर 
गोल्डन सिटी कहे जाने वाले जैसलमेर अपने प्रतिष्ठित किले के लिए जाना जाता है, जो एक बीते युग की याद दिलाता है। थार रेगिस्तान के अंतहीन विस्तार के साथ आप यहां ऊंट सफारी, डेजर्ट कैंपिंग, टिब्बा बैशिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में शामिल हो सकते हैं और कई यादगार लम्हों को जी सकते हैं।


गोवा
गोवा कई लोगों की ड्रीम डेस्टिनेशन ट्रिप भी है। यहां आप  इधर-उधर घूमना पसंद कर सकते हैं। यहां आकर आप धूप में बैठ सकते हैं  या तैरने जा सकते हैं। यहां आकर भी आप कई एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। साथ ही, गोवा अपने बेहतरीन नाइटलाइफ कल्चर, खूबसूरत बीच और खाने-पीने के ऑप्शन्स के लिए मशहूर है। 

माउंट आबू
यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है और यह एक सुंदरता के लिए मशहूर है। अरावली पर्वतमाला से घिरे, यहां का मौसम सुहावना रहता है।  हनीमून पॉइंट और सनसेट पॉइंट, जहाँ से कोई भी इसके नीचे के मैदानों के अमेजिंग नजारे देख सकते हैं। नक्की झील है, जहां आप बोटिंग भी कर सकते हैं।

महाबलेश्वर
यह महाराष्ट्र राज्य के सबसे खूबसूरत रत्नों में से एक है, जो पश्चिमी घाट के घने जंगलों से घिरा हुआ है और एक महान दृश्य बनाता है। यह जगह यहां उगाई जाने वाली रंगीन और स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आकर आप इसके झरनों, नदियों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।


उदयपुर
यह भारत में घूमने के लिए सबसे रोमांटिक जगहों में से एक है और यह पश्चिम भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लेक पैलेस, प्राचीन महलों, हवेलियों, मंदिरों और घाटों के साथ, उदयपुर में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपको यहां आकर ही पता चलेगा। लग्जरी हेरिटेज होटलों के अलावा आपको अपने बजट के अनुसार ठहरने की जगह भी मिल सकती है।