knife Attack : बदमाशों के हौसले बुलंद..! मामूली विवाद को लेकर राजधानी में बीच चौराहे युवक को मारा चाकू

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले रुक नहीं रहे हैं। आय दिन एक न एक मामले सामने आते ही रहते हैं। रायपुर के लाखेनगर से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो लोगों को मामूली सी बात पर विवाद के चलते चाकू मार कर घायल कर दिया। एक की हालत नाजुक बताय़ी जा रही है।

 

दरअसल, मामला आजाद चौक का है, जहां तेज हॉर्न बजाने से रोकने पर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद बदमाश ने दो लोगो को चाकू मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि रक्सेल गैंग के लोग कार में आए हुए थे। जबरन हॉर्न बजाने से मना करने पर रक्सेल गैंग के लोगों ने दो युवक के साथ विवाद करना शुरु कर दिया। इस विवाद में आरोपी ने एक युवक के पेट और जांघ पर हमला किया, वहीं दूसरे युवक को भी जांघ में चाकू मार कर फरार हो गया।

 

मामले के बाद दोनों युवक को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जां दोनों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया है कि एक युवक जिसके जांघ पर चाकू से हमला किया गया था, उसकी हालत नाजुक है।