CG Weather Update: उमस से मिलेगी राहत, चार दिनों तक झमाझम वर्षा की संभा

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक लगातार झमाझम वर्षा होने के आसार हैं।

रायपुर। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से एकबार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे लोगों को भी उमस से भी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक लगातार झमाझम वर्षा होने के आसार हैं। बुधवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

बीते कुछ दिनों से वर्षा न होने के कारण रायपुर समेत प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही उमस में वृद्धि हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इधर, प्रदेश में वर्षा की अनियमितता से स्थिति भी बिगड़ रही है। खेत सूखने लगे हैं। विशेष रूप से ऐसी स्थिति सरगुजा संभाग में देखने को मिल रही है। इन स्थितियों को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने आज स्थितियों को जांचा। उन्होंने अधिकारियों को वर्षा की स्थितियों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिया।