BREAKING: टेक ऑफ के लिए तैयार इंडिगो के विमान के नीचे अचानक आ गई कार, फिर जो हुआ उसे जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते होत टल गया। टेक आॅफ के लिए तैयार इंडिगो के विमान के नीचे अचानक कार आ गई। बकायदा फ्लाइट में यात्री भी बैठे थे। लोगों को जब विमान के नीचे कार होने की जानकारी लगी तो लोगों में हड़कंप मच गया।

इंडिगो विमान के नीचे आने वाली कार गो फर्स्ट कंपनी की थी। गो फर्स्ट कंपनी सूत्रों ने बताया कि कार के प्लेन के नीचे आने से इंडिगो विमान को कोई क्षति नहीं पहुंची है। ड्राइवर ने इंडिगो के पहिये के ठीक नीचे कार रोक दी थी।

खबरों के मुताबिक, इंडिगो के प्लेन के नीचे कार आ गई थी। इंडिगो का प्लेन 6ए2002 पटना जाने के लिए उड़ान भरने को तैयार था। तभी एक एक कार प्लेन के पहिये के नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में फ्लाइट नियत समय से पटना के लिए रवाना हो गई।

वहां गाड़ी कैसे पहुंची इसे लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद ड्राइवर का अल्कोहल टेस्ट किया गया था। उसका टेस्ट निगेटिव आया है। अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं कि वह गाड़ी लेकर वहां क्यों गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान के नीचे कार देख इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ अचंभित हैं।

वीडियो में लोग कह रहे हैं कि विमान को नुकसान हो सकता था। ड्राइवर सो रहा था क्या। ये कार गो फर्स्ट की कार थी। गो फर्स्ट सूत्रों ने बताया कि सौभाग्य से कार विमान को छू भी नहीं पाया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इंडिगो के विमान में कोई क्षति नहीं हुई।