UP : प्रेमी के साथ खेत जा रही थी महिला, सात युवकों ने तमंचा दिखाकर किया निर्वस्त्र, वीडियो वायरल होने पर सभी गिरफ्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे हैं। महिला युवक के साथ खेत पर गई थी। कुछ युवकों ने दोनों को जाते देखा तो पीछा कर लिया। दोनों की आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोप है ब्लैकमेल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपियों ने अभद्रता की। तमंचे से आतंकित करके निर्वस्‍त्र होने को मजबूर किया। इसी बीच एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक कर दिया।

महिला की तरफ से तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सातों आरोपियों अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा और अब्‍दुल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।