राज्य के साढे 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी फिर हड़ताल की तैयारी में..

अंबिकापुर। कोरबा,18जुलाई कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा के द्वारा  शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज अंबिकापुर ओंकार सिंह परवेक्षक कौशलेंद्र पाण्डेय संभागीय अध्यक्ष,एम एल स्वर्णकार संभागीय प्रवक्ता की उपस्थिति आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा 25 से 29 जुलाई तक पांच दिवसीय हड़ताल करने के लिए सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता को छत्तीसगढ़ के साढ़े चार लाख कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे, सभी जिला मुख्यालयों एवं तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन रैली आयोजित कर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

इस बैठक में कमलेश सोनी जिला संयोजक, अजीत सिंह, अनिल तिवारी, आलोक सिंह, आलोक कुशवाहा, नितेश पाण्डेय, सर्वजीत पाठक, रमेश शर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, विश्वास तिवारी, दुर्गेश सिन्हा, बलधीर टोप्पो, राजेश्वर सिंह, इन्द्रजीत देवांगन, अनिल सिंह, राकेश मिश्रा, एल के सिंह, अमरनाथ राय, बजरंग दास,सुनील तिवारी, सतीश तिवारी आदि उपस्थित थे।