Presidential Election 2022 Live : व्हीलचेयर पर वोट देने पहुंचे पूर्व PM मनमोहन सिंह, CM शिंदे ने भी किया मतदान

भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव सोमवार को होने जा रहे हैं। देश के 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।