Vedant Samachar

कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के लिए दर्शन, अचानक लगाने लगे झाड़ू

Vedant samachar
1 Min Read

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी आज ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां पहुंचकर भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत करते हुए नर्मदा के घाट पर झाड़ू लगाया।

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा,” स्वच्छता के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। लेकिन लोगों का भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। जन भागीदारी से ही कहीं भी स्वच्छता संभव है। हम इसके लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। 01 अप्रैल से ओंकारेश्वर में सिंगल यूस प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा रहा है।”

बता दें कि मध्य प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संचयन व जल संवर्धन के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान सभी प्रभारी मंत्री अपने जिलों में इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Share This Article