कोरबा नगर निगम के पेयजल आवर्धन योजना अमृत मिशन के कार्यो से संतुष्ट नजर आए केन्द्रीय मंत्री

कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र का किया निरीक्षण, महापौर, कलेक्टर, आयुक्त की उपस्थिति में कार्यो की ली विस्तृत तकनीकी जानकारी, आयुक्त के जवाबों से हुए संतुष्ट, पेयजल व्यवस्था के बेहतर कार्यो हेतु महापौर को कहा थैक्स


कोरबा, ,15 जुलाई (वेदांत समाचार)। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने कोरबा प्रवास के दौरान आज कोहड़िया स्थित निगम के जलउपचार संयंत्र का सघन निरीक्षण किया, वे अमृत मिशन के अंतर्गत निगम द्वारा पेयजल आवर्धन योजना भाग-2 के तहत किए गए कार्यो को देखकर संतुष्ट नजर आएं। इस मौके पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर संजीव झा, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित थे।


भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह अपने कोरबा प्रवास के दौरान आज नगर निगम कोरबा द्वारा अमृत मिशन योजनांतर्गत किए गए पेयजल आवर्धन योजना भाग-2 के कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया, कोहड़िया स्थित जलउपचार संयंत्र पहुंचकर वहॉं पर स्थापित किए गए 29 एम.एल.डी.जलउपचार संयंत्र की सभी कम्पोनेन्ट्स का गहराई के साथ जायजा लिया, विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर प्रश्न किए जिसका उत्तर आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह के समक्ष रखा। उन्होने जवाब से संतुष्ट होते हुए कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर की तथा पेयजल व्यवस्था हेतु अमृत मिशन के तहत किए गए उक्त बेहतर कार्यो के लिए महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद को थैक्स कहा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कोरबा के ग्राउण्ड वाटर लेबल की जानकारी ली तथा वाटर लेबल को और अधिक बेहतर बनाए जाने के संबंध में अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।


विभिन्न कम्पोनेन्ट्स का सूक्ष्म निरीक्षण – केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पेयजल आवर्धन योजना भाग-2 के तहत स्थापित 29 एम.एल.डी. जलउपचार संयंत्र तथा उसके सभी कम्पोनेन्ट्स यथा सी.एल.एफ., एइरेशन फाउंटेन, फिल्टर बेड, पी.एल.सी.स्काडा, पानी टेस्टिंग लैब का सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान योजना के विभिन्न कार्यो की जानकारी देते हुए आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि इसके तहत डब्ल्यू.टी.पी.स्थापना के साथ-साथ सर्वेश्वर एनीकट का निर्माण, 387 किलोमीटर पाईप लाईन, 01 एम.बी.आर. के साथ ही 13 ओव्हर हैड टैंक स्थापित कराए गए हैं तथा निगम द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप प्रतिदिन शोधित जल की आपूर्ति की जा रही है।ं पेयजल आवर्धन भाग-2 के तहत मीटरयुक्त 21 हजार नल कनेक्शन 25 वार्डो में दिए गए हैं तथा डेढ़ लाख की जनसंख्या को इसके द्वारा शुद्ध पेयजल प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह आयुक्त श्री पाण्डेय द्वारा दी गई उक्त जानकारी एवं योजना के तहत किए गए कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संतुष्टि जाहिर की।