नींबू पानी और तुलसी गुर्दे की पथरी में हैं रामबाण, जानें कुछ और घरेलू उपाय

Home Remedies Of Kidney Stone: किडनी स्टोन का दर्द बेहद तकलीफदेह होता है। खान-पान में कुछ बदलाव करके आप स्टोन से छुटकारा पा सकते हैं और बनने से भी रोक सकते हैं। यहां जानें कुछ घरेलू उपाय।

किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। ये ब्लड को फिल्टर करके गैरजरूर तत्व शरीर से बाहर निकालती हैं। ये अशुद्धियां यूरिन के साथ बाहर निकल जाती हैं।  कुछ वजहों से मिनरल्स किडनी में जमा हो जाते हैं जिनसे किडनी में स्टोन  बन जाती है। गुर्दे में पथरी बनने की कई वजह हो सकती हैं। अगर स्टोन छोटी है तो ज्यादा दिक्कत नहीं करती। इनका साइज बड़ा हो जाने पर ये बहुत दर्दनाक हो जाती हैं। किडनी स्टोन को निकलवाने के कई तरीके होते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप इसका ट्रीटमेंट ले सकते हैं। हालांकि कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो किडनी से स्टोन निकालने में मदद कर सकते हैं।

अनार का जूस पूरे किडनी फंक्शन के लिए फायदेमंद होता है। यह आपके सिस्टम से टॉक्सिन्स निकालता है। इसमें कई ऐंटीऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। 

तुलसी की पत्ती

तुलसी में एसिटिक एसिड होता है। इसके रस से भी किडनी की स्टोन टूटती है। दर्द में भी राहत मिलती है। तुलसी में ऐंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं। आप चाय में तुलसी डालकर पी सकते हैं। या तुलसी की पत्ती चबा सकते हैं।