यशवंत सिन्‍हा ने गुजरात में कांग्रेस विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की

नई दिल्ली । विपक्षी दलों के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा शुक्रवार को  गुजरात विधानसभा गए। उन्‍होंने कांग्रेस विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। मीडिया से उन्‍होंने कहा कि महात्‍मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि से उन्‍हें समर्थन मिला है। यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

श्री सिन्‍हा ने कहा कि राष्‍ट्रपति पद का चुनाव बहुत कठिन परिस्थितियों में हो रहा है। उन्‍होंन कहा इस समय संवैधानिक मूल्‍यों की रक्षा करने की आवश्‍यकता है। गुजरात कांग्रेस अध्‍यक्ष जगदीश ठाकोर और कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखराम रथवा इस अवसर पर उपस्थित थे।