President Election: ओडिशा की यात्रा पर आज आएंगी द्रौपदी मुर्मू, विधायकों-सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील

राष्ट्रपति चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे, राज्यके मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रोपदी मुर्मू को एक एस्कॉर्ट पायलट प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि उनके स्वागत, आवास, बोर्डिंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

शिवसेना ध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव बढ़ने लगा है। सांसद राहुल शेवाले के बाद अब पालघर के सांसद राजेंद्र गावित ने भी उद्धव को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने की अपील की है। पत्र में कहा, राजनीतिक विरोध दरकिनार कर देश में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है, उसका समर्थन करें।