Vedant Samachar

ACCIDENT NEWS : बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक मौत…पीछे बैठी घायल महिला अस्पताल में भर्ती

Vedant samachar
1 Min Read

मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला विदिशा जिले का है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठी महिला घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल घटना शनिवार देर रात विदिशा बायपास की जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर एक पुरुष और एक महिला सवार थी। महिला गंभीर रूप से घायल है महिला को 108 की मदद से विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक और उसके साथ घायल हुई महिला के नाम पते की जानकारी नहीं मिली है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाकर मृतक की शिनाख्ती में जुट गई है।

Share This Article