CG NEWS : NH-30 पर पुल के नीचे मिला 24 लाख का गांजा, सर्चिंग के दौरान जवानों ने किया बरामद

छत्तीसगढ़(chhattisgarh ) के सुकमा जिले में नेशनल हाईवे 30 में एक पुल के नीचे से जवानों ने 200 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कुल कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपये है। यह पूरा  मामला जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी में मुताबिक, छिंदगढ़ से CRPF और जिला पुलिस बल के जवान रोज की तरह इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। सर्चिंग कर लौटते समय जवान जब राजामुंडा के पास पहुंचे तो यहां नेशनल हाईवे 30 पर स्थित एक पुल के नीचे रखी बोरियों पर जवानों की नजर पड़ी। जब जाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था। जवानों ने गांजा बरामद कर लिया है।बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तस्करों ने 9 बोरियों में गांजा भरकर पुल के नीचे छिपा दिया था। हालांकि, पुलिस(POLICE ) मामले की जांच में जुटी है।

गांजा तस्करी पर पुलिस ने लगाम लगाया

करीब 2 से 3 महीने पहले ही गांजा यहां छिपाकर रखा गया होगा। अफसरों का कहना है कि गांजा तस्करी पर पुलिस ने लगाम लगाया है। लगातार आने-जाने वाली वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है, इसी वजह से तस्कर गांजा की इस खेप को पार नहीं कर पाए होंगे और इसे पुल के नीचे छिपाकर रख दिया होगा।