CG WEATHER : गर्मी से लोग हालाकान, नहीं है राहत के आसार, डॉक्टर्स ने दी घर से न निकलने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने राज्य का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश के 11 से अधिक जिले लू चपेट में है। वहीँ आज भी लू के आसार हैं। मुंगेली सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 47.6 पहुंच गया। तापमान को देखते हुए डॉक्टर्स ने 12 से 4 बजे के बीच घर से न निकलने चेतावनी दी है।

प्रदेश के अधिकांश जिलो में पारा 44 डिग्री के पा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राजधानी का तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर की ओर से आने वाली मरुस्थली हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान बढ़ रहा है। मानसून के प्रदेश में आने में अभी 8 दिन या उससे ज्यादा का समय लग सकता है। इसके पीछे का कारण यह है कि हवा की गति एकदम से आधी हो गई है। बीते 10 दिन पहले हवा की औसत गति 7 से 8 किलोमीटर के प्रति घंटा थी अब सिर्फ 4 किलोमीटर ही रह गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन राज्य के कई इलाकों में तेज गर्मी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

देखें, कहां-कहां लू चलने की चेतावनी दी गई है।

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों के जिलों मे एक दो पैकेट मे ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।