महिला कांग्रेस ने चुनावों के लिए कसी कमर,जिला अध्यक्ष भावना जायसवाल ने दिए टिप्स महिला कांग्रेस


आगामी विधानसभा चुनाव व राज्य सरकार की जनता के लिए जनसरोकार योजनाओं के जानकारी जनता के बीच पहुचाने के उद्देश्य से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोरबा भावना जायसवाल ने आज कटघोरा मे एक महिला कांग्रेस की बैठक रही जिसमे कोरबा जिला की प्रभारी श्रीमती शोभा चाहिल प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी बैठक में हुई शामिल।


जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भावना जायसवाल ने कहा कि सगंठन का मतलब संगठित होकर चलना है.जिला अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों,जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने कार्यो के प्रति समर्पित होने व चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा.

छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी दल तैयारियों में जुटे हैं. इस बीच महिला कांग्रेस ने चुनावों के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना जायसवाल ने कटघोरा में बैठक रखी गई थी .जिसमे कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए और साथ ही एकजुट होकर मैदान में उतरने का आहवान किया. महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस बैठक जनपद सदस्य अंजू पांडे , ब्लाक अध्यक्ष सरोज अग्रवाल जया लहरे मेहंदी चौहान दीपाली रॉय गया बाईं टेकाम राधा महंत लक्ष्मी जायसवाल सरिता पटवा चित्रा देवी महंत प्रिया क्वात्रा वरहस्पति बरेठ ईश्वरी तंवर राजेस्वरी जात्रा कलेस्वरी राज अटल बाई टेकाम आदि में समेत अन्य नेत्री मौजूद रही.

इस मौके परअध्यक्ष भावना जयसवाल ने सगंठन में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को उपयोगी बताते हुए कहा कि आज समाज को उनकी बहुत जरूरत है, कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया है.

महिला कांग्रेस की कार्यकारणी को सम्बोधित करते हुए भावना जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में 2024 के चुनाव जीतने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरना है, हमारा लक्ष्य एक है, हमारी मंजिल भी एक है. उन्होंने कहा कि लड़की हूं,लड़ सकती हूं के नारे को छत्तीसगढ़ में भी मजबूत करना है.

प्रदेश की एक बड़ी महिला शक्ति उनके साथ खड़ी है. कांग्रेस सांसद ने ज्योत्स्ना महंत के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस मजबूती से अपना कार्य कर रही है और महिलाओं की इन चुनावों में अहम भूमिका रहेगी.


कोरबा जिला प्रभारी शोभा चाहिल एवं रेखा त्रिपाठी जी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत जोड़ो आंदोलन प्रत्येक ब्लॉक में 09 जून 2022 से शुरू कर प्रत्येक ब्लॉक में पदयात्रा करते हुए कांग्रेस की रीति नीति से लोगो को अवगत कराएं प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष बूथ कमेटी तैयार कर जानकारी जिला अध्यक्ष को दें। अंजू पांडे ने संगठन की मजबूती के लिए कहा छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं प्रत्येक ग्रामवासी तक पहुचाना एवं योजना का लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।