ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री बघेल ले रहे अधिकारियों की समीक्षा बैठक…

रायपुर। भेंट मुलाकात दौरे पर मुख्यमंत्री बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। मंगलवार सुबह फसल बीमा दावा राशि का ऑनलाइन वितरण करने के बाद मुख्यमंत्री अब दंतेवाड़ा के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब दंतेवाड़ा जिले के लोगों के जीवन में परिवर्तन महसूस हो रहा है। लोग शांति की और लौट रहे हैं। व्यक्तिमूलक कामों और योजनाओ से यह सब संभव हुआ है। हमें एनीमिया के खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा, ताकि इसे जड़ से मिटाया जा सके। गौठानों का क्रियान्वयन पूरी शक्ति से करना होगा, इसके लिए वन विभाग को विशेष प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि आवर्ती चराई के लिए छोटे नहीं बड़े रकबे में व्यवस्था की योजना बनाई जाए। वहीं गौठान योजना में लापरवाही पर वन विभाग के अधिकारियों के पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अगली बार आऊंगा तो बस्तर में केवल आवर्ती चराई के फील्ड देखने जाऊंगा।

उन्होंने कहा की अंदरूनी इलाको तक शासन की योजनाएं पहुच रही है, प्रशासन गांव गांव तक पहुच रहा है। नक्सल समस्या केवल पुलिस की समस्या नही.. सबके समन्वित प्रयास से खत्म होगी। लोगो को यहाँ रोजगार मिल है.. denex या खेती या स्व रोजगार से जोड़ा गया है तो नक्सली भर्ती में कमी आई है। हमें गांव को यूनिट मान कर युवाओ को रोजगार से जोड़ना है। आदिवासियों के बीच शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य और अपनी जीवन शैली के लिए पूरे जगत में प्रसिद्ध है पर्यटकों को फिर से यहाँ बुलाना है। बस्तर को विकसित करना है।