युवा राजवाड़े विकास समिति (केंद्रीय इकाई)की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया

कोरबा,23 मई (वेदांत समाचार)। युवा राजवाड़े विकास समिति(केंद्रीय इकाई)” की बैठक अजय राजवाड़े (पप्पू) की अध्यक्षता में डॉ. महादेव राजवाड़े के निवास ग्राम कथरीमाल में सम्पन्न हुआ।


जिसमें सर्वसम्मति से युवा समाज के नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। जिसमें गेंदराम राजवाड़े (अध्यक्ष), हरप्रसाद राजवाड़े (सचिव) एवं रोमी राजवाड़े (कोषाध्यक्ष) सहित सभी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सभी पदाधिकारियों का तिलक एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया।


कार्यक्रम में केन्द्रीय इकाई एवं ग्रामीण इकाई के समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया। इसके साथ-साथ युवाओं को संगठित करने के लिए सारगर्भित चर्चा कर कार्ययोजना बनाया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रीतम राजवाड़े ने किया।