अमलीडीह के पास कार में ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 सटोरिए अरेस्ट – vedantsamachar.in

अमलीडीह के पास कार में ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 सटोरिए अरेस्ट

रायपुर 24 मई 2026 (वेदांत समाचार) । अमलीडीह इलाके में कार में ऑनलाइन सट्टा खेलते 4 सटोरिये पकड़े गए है। IPL मैच के दौरान PBKS और LSG के बीच सट्टा खेल रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑल पैनल, गोल्ड 24 प्रो समेत कई अन्य ऐप का इस्तेमाल गिरफ्तार सटोरिए करते मिले। मौके से 49 हजार नगदी एक सेल्टोस कार समेत 5 मोबाइल जब्त की गई है। गिरफ्तार सटोरियों में शेख आसिफ, कोतवाली, शेख अहमद भनपुरी, करण पिंजानी महावीर नगर ,सौरभ मुकिब अम्रपाली सोसाइटी निवासी शामिल है। 7 जुआ एक्ट समेत 112 संगठित अपराध की धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। राजेंद्र नगर थाना इलाके का मामला बताया जा रहा है।