चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश के कई जगहों में हल्की से भारी बारिश के आसार

छत्तीसगढ़   में भी चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। देर रात से तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं आज भी प्रदेश के कई जगहों में हल्की से भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। वही 24 घंटे के लिए बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,नारायणपुर,कोण्डागांव और बस्तर के लिए चेतावनी जारी की गई है।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान असानी आंध्र प्रदेश, उड़िसा और पश्चिम बंगाल में तबाही मचा रहा है। वहीं अब यह चक्रवात अन्य शहरों में तेजी से आग बढ़ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में इसका असर दिख रहा है। यहीं वजह हैं कि प्रदेश में अचानक से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। वही प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है।रायपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।