छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पांच जून को रोपेगा एक लाख पौधे

रायपुर, 8 मई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांच जून को देशभर में एक करोड़ पौधे लगाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे।

आरएसएस की पर्यावरण गतिविधि के तहत इस अभियान के छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डाॅ. अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत स्वयं सेवकों ने पर्यावरण सुधार के लिए अकेले छत्तीसगढ़ में ही 50 हजार परिवारों में आक्सीजन और औषधि वाले पांच-पांच पौधों की नर्सरी तैयार कराई है। इन नर्सरी के पौधे पर्यावरण दिवस के मौके पर हर परिवार के सदस्य अपने घर के आसपास या सार्वजनिक जगहों पर रोपेंगे और दूसरे सदस्यों को भी बांटेंगे। देशभर में एक साथ यह अभियान चलेगा। प्रदेश में इस बार प्रकृति वंदना के दौरान 10 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण स्तर पर इसके लिए स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी दी जा रही है।

संघ से मिली जानकारी के अनुसार इस साल भारत के समुद्र तट के किनारे 7500 किलोमीटर के क्षेत्र में पौधारोपण के साथ-साथ स्वच्छता का अभियान भी चलेगा। भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा विशाल प्रायद्वीप है और इसका समुद्र तट 7500 किलोमीटर से अधिक फैला हुआ है।हर किलोमीटर पर आरएसएस के 75 स्वयं सेवक तैनात रहेंगे।

प्रदेश संयोजक डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि मुताबिक परिवारों ने अपनी घर की बगिया में औषधि पौधों में तुलसी, एलोवेरा, मनी प्लांट, नीम, गिलोय जैसे पौधे लगाए हैं। इसके अलावा पीपल, बरगद, आंवला के पौधे भी लगाए गए हैं। बरगद के पौधों को सार्वजनिक जगहों पर लगाया जाएगा। पर्यावरण गतिविधि विभाग की ओर से समाज के दूसरे लोगों से भी पौधा लगाने का आह्वान किया जा रहा है।

15 अगस्त से एक सप्ताह तक संघ द्वारा शहीदों के नाम पर एक-एक पौधे लगाने का आव्हान किया जा है। पिछले साल भी आठ लाख परिवारों ने अपनी नर्सरी में पौधे लगाए थे। प्रदेश में इस बार प्रकृति वंदना के दौरान 10 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रामीण स्तर पर इसके लिए स्वयं सेवकों को जिम्मेदारी दी जा रही है।