केएल राहुल-आथिया शेट्टी की शादी की खबरों के बीच भाई अहान ने किया खुलासा, बोले- अभी तो इंगेजमेंट..

आथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कभी दोनों ने अपने लव अफेयर को लेकर खुलकर बात नहीं की। कपल सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। इसी बीच दोनों की शादी की खबरें चल रही है। कहा जा रहा था कि एक्टर सुनील शेट्टी अपनी बेटी आथिया की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर उनके भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अहान ने शादी की खबरों के पीछे की सच्चाई और शादी कब होगी इस बारे में खुलकर बात की है।

अहान शेट्टी ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

बहन आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरों पर अहान शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, ‘हम ईद मनाने अपने नाना के यहां गए थे। वहां हम सभी हर साल जाते हैं। हम उन्हें अब्बू कहते हैं। हमने वहां डिनर किया और जहां तक शादी की बात है तो वो अभी काफी दूर है। अभी तक शादी की कोई तैयारी नहीं हुई है। न ही कोई डेट तय हुई है।’

शादी को लेकर उड़ी है अफवाह

अहान शेट्टी ने आगे कहा, ‘शादी की जब कोई डेट फिक्स नहीं है तो मैं आपको कैसे बता दूं। ये सब सिर्फ अफवाह है। अभी तो इंगेजमेंट भी नहीं हुई है। हाल फिलहाल उसकी भी कोई प्लानिंग नहीं है। और न ही आने वाले कुछ महीनों में शादी की कोई प्लानिंग है।’

रिलेशनशिप पर कब लगी मुहर?

बता दें, आथिया शेट्टी और केएल राहुल को हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसके पहले दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर पर मुहर तब लगी जब आथिया केएल राहुल के साथ एक्टर अहान शेट्टी की फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।